Megamenu

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के शहरी स्थानीय निकायों (ULBs) में बुनियादी ढांचे (Infrastructure) के विकास के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। 


योजना के मुख्य बिंदु:

  • उद्देश्य: शहरी स्थानीय निकायों (नगर पालिका, नगर पंचायत) में प्रस्तावों और आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्य करना।
  • वित्तीय सहायता: इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा नगर निकायों को ब्याज मुक्त ऋण (Interest-free loan) प्रदान किया जाता है, जिसका उपयोग वे विभिन्न विकास कार्यों के लिए करते हैं।
  • कार्यान्वयन: यह योजना उत्तर प्रदेश के नगर विकास विभाग द्वारा संचालित की जाती है।

इस योजना के तहत शामिल कार्य:

  • अवसंरचना विकास: सड़कों का निर्माण, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी (नाली) की व्यवस्था।
  • आदर्श नगर पंचायत: इसके माध्यम से नगर पंचायतों में स्वच्छता और समग्र विकास को बढ़ावा दिया जाता है। 
  • नोट: यह योजना 'दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना (DAY-NULM)' से अलग है, जो शहरी गरीबों के कौशल विकास और रोजगार से संबंधित है। यह  पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना  मुख्य रूप से शहरों में आधारभूत ढांचे के निर्माण पर केंद्रित है।

पं० दींन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत किये गए कार्य

  • वार्ड आन्नद बिहार में सुरेश श्रीवास्तव के मकान से अनिल श्रीवास्तव के मकान तक सी0सी0 मार्ग एवं नाली का निर्माण कार्य।
  • वार्ड दशहराबाग के मोहल्ला विजयनगर में काशीराम कालोनी से खाली प्लाट तक सी0सी0 मार्ग एवं नाली का निर्माण कार्य।
  • वार्ड लक्ष्मनपुरी मोहल्ला कार्तिक बिहार कालोनी में आंकाक्षा बुटीक से विवेक वर्मा के घर तक सी0सी0 मार्ग व नाली का निर्माण कार्य।
  • वार्ड लक्ष्मनपुरी के मोहल्ला कार्तिक बिहार के ईशा फार्मा से अनुज कुमार के घर तक सी0सी0 मार्ग का निर्माण कार्य।
  • वार्ड लक्ष्मनपुरी के मोहल्ला कार्तिक बिहार के अन्दर रूचि वर्मा के घर से ईशा फार्मा तक सी0सी0 मार्ग का निर्माण कार्य।
  • वार्ड मकदूमपुर के मोहल्ला शिवाजीपुरम में हरिवंश पाठक के मकान से राम सुधार वर्मा के मकान तक सी0सी0 मार्ग एवं नाली का निर्माण कार्य।
  • वार्ड मकदूमपुर के मोहल्ला शिवाजीपुरम में मुख्य मार्ग से राधा कृष्ण मन्दिर तक सी0सी0 मार्ग एवं नाली का निर्माण कार्य।
  • वार्ड विकास भवन में मिरेकल व्यूटी पार्लर से सुनील जायसवाल के मकान तक सी0सी0 मार्ग एवं नाली का निर्माण कार्य।
  • रेलवे स्टेशन के समीप टाउन एरिया बंकी जाने वाले मांर्ग पर शौचालय निर्माण का कार्य।