उत्तर प्रदेश में वंदन योजना का उद्देश्य राज्य के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थलों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण करना है। नगर विकास विभाग द्वारा संचालित इस योजना में 50 करोड़ रुपए के बजट के साथ घाटों, विश्रामालयों, पर्यटन केंद्रों, पेयजल व्यवस्था और सोलर लाइट्स की स्थापना की जा रही है, जो प्रदेश की संस्कृति और विरासत के पुनर्जागरण के लिए कार्य कर रही है।